देवास जिले की सोनकच्छ तहसील में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी
कार्यवाही में अनुमानित बाज़ार मूल्य 03 करोड़ 72 लाख की भूमि कराई मुक्त
कॉलोनाइजर द्वारा किये गये अवैध पक्का निर्माण अतिक्रमण को हटाया गया
देवास, 24 फरवरी 2023/ जिले की सोनकच्छ तहसील में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में अतिक्रमण हटाकर अनुमानित बाज़ार मूल्य 03 करोड़ 72 लाख की भूमि मुक्त कराई गई।
सोनकच्छ में कॉलोनाइजर याकूब खां पिता छोटे खां द्वारा लाईफ सिटी कॉलोनी सर्वे क्रमांक-641 पर निर्मित कॉलोनी में शासकीय नहर कुल रक़बा 0.32 हेक्टेयर (34432 वर्ग फिट) पर अवैध अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया गया था। प्रशासन द्वारा प्रकरण दर्ज कर आदेश पारित किया गया व अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। कार्यवाही में एसडीएम सोनकच्छ श्री संदीप शिवा, एसडीओपी श्री गोयल, तहसीलदार श्रीमती राधा महंत सहित अन्य उपस्थित थे।

