पिकअप वाहन में छिपाकर परिवहन की जा रही अवैध शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
◆ बरोठा पुलिस ने पिकअप वाहन से 05 पेटी अवैध शराब जप्त की।
◆ देशी शराब, बीयर एवं विदेशी शराब जप्त।
◆ शराब परिवहन में प्रयुक्त लगभग ₹5 लाख कीमत का पिकअप वाहन भी जप्त।
विक्रय के लिए परिवहन की जा रही अवैध शराब को थाना बरोठा पुलिस द्वारा ग्राम टीनोनिया माता टेकरी के पास पिकअप वाहन से पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त किया है। प्रकरण में शराब उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
- मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टीनोनिया माता टेकरी के पास एक पिकअप वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना बरोठा पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GJ 0618 को पंचानों की मदद से रोककर तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी में 02 पेटी देशी प्लेन शराब, 02 पेटी बीयर बोल्ट केन एवं 01 पेटी बैग पाइपर शराब मिली। वाहन चालक संजू मौर्य से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसने शराब स्वयं रखने एवं विक्रय करने की बात बताई। शराब कहां से लाई गई, इस संबंध में भी अन्य आरोपी की जानकारी सामने आई, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. संजू पिता दशरथ मौर्य निवासी ग्राम शिवनी थाना खुड़ैल जिला इंदौर (म.प्र.)
जप्त सामग्री
1. 02 पेटी देशी प्लेन शराब।
2. 02 पेटी बीयर बोल्ट केन।
3. 01 पेटी बैग पाइपर शराब।
4. शराब परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GJ 0618 (कीमत लगभग ₹5 लाख)।
*वैधानिक कार्यवाही*:- थाना बरोठा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 540/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। शराब उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह, सउनि सुनील इक्का, प्रआर 272 सुरपाल सिंघाड़, प्रआर 145 तेज सिंह सिन्हा, प्रआर 128 नंदराम भूरिया, आरक्षक 262 विजेन्द्र सिसौदिया, आरक्षक 314 जगदीश वर्मा, आरक्षक चालक 835 दिनेश पटेल, आरक्षक 459 अशोक, सैनिक 70 मुकेश पटेल एवं एफआरवी चालक संदीप पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
देवास पुलिस की अपील अवैध शराब के परिवहन, विक्रय एवं भंडारण की जानकारी पुलिस को दें। नशे से दूर रहें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। अवैध गतिविधियों की सूचना डायल-112 अथवा देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।