Type Here to Get Search Results !

जो किसान हित की बात करेगा , वही देश पर राज करेगा..कांग्रेस

 जो किसान हित की बात करेगा , वही देश पर राज करेगा..


.


देवास जिले को सुखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर आज कन्नौद में धरना और छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।


             जिले को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए मुआवजा देने, 10 घंटे बिजली निर्बाध रूप से दिए जाने तथा हाई टेंशन लाइन डाले वाले क्षेत्र के किसानों को चार गुना मुआवजा दिए जाने, हाटपिपल्या माइक्रो सिंचाई परियोजना को तत्काल प्रारंभ किये जाने, लंबित सिंचाई परियोजनाओं को तत्काल पूर्ण करने, उर्वरक खाद की सब्सिडी एवं ई टोकन व्यवस्था में सुधार किए जाने, नर्मदा पार्वती सिंचाई परियोजना  अंतर्गत आने वाले ग्राम दूदवा, रांथा, गोलपुरा, पीपलकोटा, बुरट, चपलासा, बागनखेड़ा, अडानिया तक नदी, और सुखलिया टिगरिया बांध में नर्मदा जल छोड़े जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की, अन्यथा चरण बद्ध आंदोलन की चेतावानी दी।