जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
बागली क्षेत्र के भील आमला एवं देवसिया में कार्यवाही
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध
65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद
जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 443000 रुपये है।
कलेक्टर महोदया देवास श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन* में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 26.11.2026 को कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर श्री दिलीप कनासे के नेतृत्व में बागली क्षेत्र के ग्राम भील आमला एवं देवसिया में नाले एवं जंगल में सघन चेकिंग की गई जिसमे 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 4300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 07 प्रकरण दर्ज किया गया जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 443000 रुपये है।
आज की कार्रवाई में आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश तिवारी, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, रोहित मुकाती, कैलाश जामोद, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, केतन भाभर, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया शामिल रहे।







