एमडी ड्रग्स का परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार , 21.03 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित ₹90,000/- का मश्रूका जप्त
◆ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोती बंगला क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
◆ आरोपी के कब्जे से 21.03 ग्राम एमडी ड्रग्स,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹90,000/- का मश्रूका जप्त।
◆ आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।
अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एमडी ड्रग्स का परिवहन कर विक्रय हेतु ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 10.11.2026 की रात्रि में थाना कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मोती बंगला आउटर स्थित शिवशक्ति ग्राउंड, रेलवे ट्रैक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 21.03 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,200/- है। आरोपी उक्त मादक पदार्थ का परिवहन कर विक्रय हेतु ले जा रहा था। पुलिस द्वारा विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी अबुल हसन पिता अबुल कलाम खान उम्र 35 वर्ष निवासी कर्मचारी कॉलोनी, देवास के विरुद्ध थाना कोतवाली देवास में अपराध क्रमांक 797/11.11.2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्तशुदा मशरूका का विवरण
1. 21.03 ग्राम एमडी ड्रग्स – अनुमानित कीमत ₹25,200/-
2. एक मोटरसाइकिल (पेशन प्रो) क्रमांक MP 09 VL 6680 – अनुमानित कीमत ₹50,000/-
3. एक मोबाइल फोन।
कुल जप्त मश्रूका की अनुमानित कीमत ₹90,000/-।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक उपेन्द्र नाहर, प्रधान आरक्षक क्रमांक राकेश वर्मा, आरक्षक क्रमांक प्रदीप कुमार ओझा एवं आरक्षक क्रमांक धर्मेन्द्र भिलाला की सराहनीय भूमिका रही।
