Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के बरोठा पुलिस की जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार

 बरोठा पुलिस की जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार


• अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई।

• मुखबिर सूचना पर बरोठा पुलिस की ग्राम कैलोद में जुआ फड़ पर द


बिश, 11 आरोपी गिरफ्तार।

• जुआ फड़ से ₹43,700 नगद एवं ताश की एक गड्डी जब्त।*


देवास जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरोठा पुलिस ने ग्राम कैलोद में जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹43,700 नगद एवं ताश की एक गड्डी जब्त की।


घटना का विवरण

दिनांक 25.11.2026 को थाना बरोठा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कैलोद में नेमीचंद के खेत स्थित मकान पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से ₹43,700 नगद एवं एक ताश की गड्डी जब्त की गई।


आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही धारा 170 126 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें माननीय तहसील टप्पा बरोठा के समक्ष पेश किया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण

1. नेमीचंद पिता हीरालाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कैलोद थाना बरोठा जिला देवास।

2. ताराचंद पिता प्रेमचंद सोनगरा उम्र 35 वर्ष निवासी सिया थाना बीएनपी जिला देवास।

3. पवन पिता ईश्वर मीणा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रुद्रवासा थाना बरोठा जिला देवास।

4. महेंद्र पिता सुमेर सिंह कलवा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम पदमपुरा थाना बरोठा जिला देवास।

5. भेरूलाल पिता देवी लाल चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी सिया थाना बीएनपी जिला देवास।

6. कालू पिता उमराव सोनगरा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिया थाना बीएनपी जिला देवास।

7. नरेंद्र पिता श्यामलाल मीणा उम्र 38 वर्ष निवासी डबल चौकी थाना बरोठा जिला देवास।

8. जाहिद खान पिता पिरोखा उम्र 38 वर्ष निवासी उत्तम नगर थाना सिविल लाइन जिला देवास।

9. साबिर शाह पिता गफूर उम्र 38 वर्ष निवासी बैरागढ़ थाना सिविल लाइन जिला देवास।

10. बंसीलाल पिता राजमल कुमावत उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिया थाना बीएनपी जिला देवास।

11. अंकित पिता कमल चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी डबल चौकी थाना बरोठा जिला देवास।


जप्त सामग्री 

 ₹43,700 नगद।

 ताश की एक गड्डी।



उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह जाटव उनि विजय सिंह बैस सउनि मनोज पटेल सउनि सुनील इक्का प्रआर 145 तेज सिंह सिन्हा प्रआर 352 रवि पटेल प्रआर 128 नंदराम भूरिया प्रआर 792 सचिन पाल प्रआर 272 सरपाल आर 262 विजेन्द्र सिसौदिया आर 446 भरत चरपोटा आर 314 जगदीश वर्मा आर (चालक) दिनेश मंडलोई सैनिक 308 कैलाश पटेल एवं एफआरवी पायलट रामेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।


देवास पुलिस की अपील

देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा अपने आसपास होने वाली किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध देवास पुलिस की वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


देवास पुलिस – आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।