Type Here to Get Search Results !

इंदौर -देवास रूट की सागर ट्रैवल्स की बस से परिवहन करते हुए 100 पाव विदेशी मदिरा ज़ब्त 03 लागों को किया गिरफ्तार

 


जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

 इंदौर -देवास रूट की सागर ट्रैवल्स की बस से परिवहन करते हुए 100 पाव विदेशी मदिरा ज़ब्त

03 लागों को किया गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत  कार्यवाही

जब्त सामग्री एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य  1217000 रुपये है

कलेक्टर महोदया देवास *श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुमार कुर्मी* के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25.11.2026 को कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर श्री दिलीप कनासे के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमे देवास में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर देवास रूट की सागर ट्रैवल्स की बस क्रमांक एम पी 41 पी 3377 से इंदौर की और से अवैध मदिरा का परिवहन किया जा सकता है तो तुरंत खबर पर कार्यवाही करते हुए वनमंडल देवास के पास बस स्टॉप के पास आड़ लेकर खड़े हुए तभी सूचना में वर्णित बस आई जिसमे से चालक एवं कंडक्टर ने एक पार्सल एक व्यक्ति को दिया और बस को लेकर बस स्टैंड की ओर चले गए जिस  व्यक्ति ने मदिरा उतारा उसे जाकर पकड़ा गया और पार्सल की विधिवत तलाशी लेने पर उसमें 100 पाव विदेशी मदिरा लंदन व्हिस्की के बरामद हुए तथा बाद में बस स्टैंड से मदिरा परिवहन करने वाली बस को ज़ब्त कर चालक एवं कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया तीनों के विरुद्ध  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जब्त सामग्री एवं वाहन अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1217000 रुपये है।


आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी विभाग शामिल रहें