Type Here to Get Search Results !

देवास के विकासखंड कन्नोदकिसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का मश्रुका बरामद

 किसानों के खेतों से मोटर पंप चोरी करने वाली गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का मश्रुका बरामद



- *बिजली जाने के बाद खेतों से मोटर पंप चोरी करते थे आरोपी, पहले करते थे खेतों की रेकी।*

- *चोरी की मोटर पंप जंगल में छिपाकर मौका मिलने पर बेच देते थे।*

- *06 पानी की मोटर एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका जप्त।*



थाना कन्नौद क्षेत्र में दिनांक 14.11.2026 एवं 17.11.2026 को किसानों के खेतों से पानी की मोटर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस द्वारा घटनाओं की जांच एवं आरोपियों की तलाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 06 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹2 लाख का मश्रुका बरामद किया गया है।


घटना 

थाना कन्नौद क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई में उपयोग होने वाली पानी की मोटर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। चोरी की घटनाओं में आरोपियों द्वारा खेतों की रेकी कर बिजली जाने के बाद मोटर पंप चोरी किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर पंप चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना कन्नौद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा तकनीकी एवं परंपरागत पुलिसिंग के माध्यम से ग्राम पिपलानी एवं किलोदा पी के आसपास संदिग्ध युवकों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटर पंप बेचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर सुरानी के जंगलों से चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले खेतों की रेकी करते थे तथा बिजली जाने के बाद किसान खेत से घर चले जाते थे, तब कुएं से मोटर पंप निकालकर पाइप एवं केबल काट देते थे। चोरी की मोटर पंप को मोटरसाइकिल से जंगल में ले जाकर छिपा देते थे तथा अवसर मिलने पर बेच देते थे।आरोपियों की निशानदेही पर 06 पानी की मोटर एवं वारदात में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, कुल लगभग ₹2 लाख कीमत का मश्रुका जप्त किया गया। थाना कन्नौद में अपराध क्रमांक 854/2026 एवं 860/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


गिरफ्तार आरोपीयों के नाम

1. अर्जुन पिता कावर सिंह, निवासी ग्राम पिपलानी।

2. रवि पिता चतर सिंह कर्मा, निवासी ग्राम पिपलानी।

3. अनिल पिता रामविलास, निवासी ग्राम पिपलानी।

4. मंगल पिता रामनिवास, जाति कोरकू, निवासी ग्राम पिपलानी।


जप्त सामग्री 

- 06 पानी की मोटर।

- 01 मोटरसाइकिल (वारदात में प्रयुक्त)।

- कुल मश्रुका कीमत लगभग ₹2,00,000।


*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,प्रधान आरक्षक मोहन वसुनिया,रवि परिहार, बलवान सिंह, आरक्षक राजेंद्र सिंह राजपूत एवं एनसीसी रोहित गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।


 पुलिस की अपील

किसान अपने खेतों में लगे मोटर पंप, केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा हेतु उचित इंतजाम करें। किसी भी चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर दें। सतर्कता एवं समय पर सूचना चोरी की घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता करती है।