चंदाना अवैध शराब प्रकरण में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार
◆ रेलवे क्रॉसिंग अम्बेडकर नगर के पास 54 लीटर अवैध शराब एवं वाहन सहित 03 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार।
◆ विवेचना में नकली शराब तैयार करने के प्रयास, केमिकल उपलब्ध कराने एवं अवैध शराब वितरण नेटवर्क की संलिप्तता उजागर।
◆ प्रकरण में फरार आरोपी जितेन्द्र मालवीय एवं राहुल गोस्वामी गिरफ्तार।
◆ अवैध शराब निर्माण एवं वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी।
अवैध शराब प्रकरण में देवास पुलिस की कार्रवाई
थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में 54 लीटर देशी शराब के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने एवं उसके अवैध वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर प्रकरण में आबकारी अधिनियम की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गईं। इसी क्रम में फरार चल रहे 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
घटना
दिनांक 26.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंदाना में संदिग्ध मौतों की खबरों के बाद अजय उर्फ अज्जू राठौर, विनोद जायसवाल एवं रामेश्वर सोनगरा अपनी बची हुई शराब की खेप छिपाने के उद्देश्य से सफेद रंग की वरना कार से अम्बेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार क्रमांक MP09CF3645 को रोका गया। तलाशी में 06 पेटियों में कुल 300 क्वार्टर देशी मदिरा, कुल 54 लीटर शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शराब, वाहन एवं मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया।
पुलिस कार्यवाही
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 768/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान नकली शराब तैयार करने के प्रयास तथा शराब के अवैध विक्रय एवं वितरण में अन्य सह-आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर धारा 42 एवं 49(क) आबकारी अधिनियम का इजाफा किया गया। विवेचना के आधार पर फरार आरोपी जितेन्द्र मालवीय एवं राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी :*
1. जितेन्द्र मालवीय पिता बाबूलाल मालवीय निवासी गोपाल नगर इटावा।
2. राहुल गिरी उर्फ राहुल गोस्वामी पिता इंदर गिरी निवासी नेहरू नगर, देवास।
देवास पुलिस की अपील
अवैध शराब के सेवन से बचें एवं दूसरों को भी जागरूक करें।अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।सूचना हेतु : डायल-112 अथवा देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083।
