विगत दो तीन दिन की बारिश से देवास शहर समेत समस्त कालोनीयों मे भरा पानी
सभी लोग पानी की बेरुखी से परेशान थे लेकिन ज़ब पानी बरसना चालू हुआ तो लोगो का जीवन मुश्किलों मे पड़ गया शहर मे कोई भी ऐसी सड़क नही है जोकि गड्डो से मुक्त हो ओर नगर निगम के द्वारा सिवरेज लाइन भी चौक हो गयीं है।
देवास शहर मे जो विकास कार्य नगर पालिका निगम के द्वारा किये गये है उनके कारण शहर सहित आसपास की कालोनीयों मे रहने वाले नागरिकों को काफ़ी परेशानी हो रही है
बिना प्लानिंग के बिना कोई मास्टर प्लान के तहत जो भी विकास कार्य किये गये है उनकी गुणवत्ता व अनियंत्रित तरीके से शहर भर मे नालियों के चौक होने के कारण सभी जगहों पर पानी भर गया है
शहर का एकमात्र अंडर पास भी पानी से भर गया है साथ ही देवास शहर के सिविल लाइन क्षेत्र मे सेफ्टी टेंक ओवर फ्लो हो गये है में रोड सिविल लाइन पर कल से नगर पालिका निगम की टीम लगी हुईं है लेकिन अभी तक उसको खाली नही कर पाई है
नगर पालिका निगम के अधिकारी /कर्मचारी नाकारा सिद्ध हो रहे है ओर नगर निगम के कर्णधार मौन है







