Type Here to Get Search Results !

इंदौर बैतूल हाइ वें पर स्तिथ नेमावर पुल को क्षतिग्रस्त होने के कारण किया गया बंद

 लोकेशन देवास

ब्यूरो राजेश पाठक 

इंदौर बैतूल हाईवे स्थित नेमावर के नर्मदा ब्रिज पर रिपेयरिंग कार्य को लेकर ब्रिज पर आवागमन किया बंद, वाहन चालक नए ब्रिज का करे उपयोग


देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे नेमावर में इंदौर बैतूल हाईवे के देवास से हरदा जिले को जोड़ने वाला 45 साल पुराना नर्मदा पुल में रिपेयरिंग कार्य को करने के लिए रविवार सुबह 9 बजे से हाईवे विभाग द्वारा नर्मदा ब्रिज नेमावर की ओर तथा हंडिया की ओर बेरिकेट लगाकर आवागमन के लिए पूर्ण रूप से कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है वहीं वाहन चालकों से अपील की है कि हरदा की ओर जाने के लिए फोरलेन हाईवे का नया ब्रिज से आवागमन किया जाए, रिपेयरिंग पूर्ण होने के पश्चात उक्त पुराने ब्रिज को फिर से आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा तब तक प्रशासन का सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें जिससे कि किसी तरह की दुर्घटना घटित ना हो,

इस संबध मे नेशनल हाइवे विभाग के इंजिनियर दिपक मीना ने बताया की उक्त नेमावर के नर्मदा पुल जगह जगह से क्षतिगस्त होने के कारण रिपेरिंग कार्य हेत रविवार सुबह से आवागमन बंद किया गया हे करीब एक माह तक पुल पर किसी भी तरह का आवागमन बंद रहेगा, वाहान चालको के लिऐ फोरलेन हाइवे के नया पुल पर आवागमन को परिवतित किया गया है।