Type Here to Get Search Results !

पुलिस की वजह से पुत्री अपने पिता को अंतिम बार देख पाई

 पुलिस



चौकी बालोन थाना पीपलरावा  जिला देवास मैं एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति अज्ञात जिसकी अज्ञात कारण से मृत्यु हो गई थी। जिसका नाम राजू मिस्त्री उर्फ जमुना उम्र करीबन 90 साल बताया गया। उक्त सूचना पर थाना पीपलरांवा में मर्ग  क्रमांक 24/25 धारा 194   बिएनएसएस  का कायम कर जांच में लिया गया । उक्त  व्यक्ति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर जांच में मक्सी,शाजापुर ,सीहोर मैं जाकर जानकारी पता कि एवं सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर सूचना देने हेतु  प्रकाशन किया गया था बाद मृतक का पोस्टमार्टम सीएससी  टोकखुद से कराया गया । सोशल मीडिया के माध्यम से जिला विदिशा से  मृतक की लड़की का कॉल आया  जिसने बताया कि मृतक मेरे पिताजी हैं जो करीबन 10 -12 साल पहले घर काकरिया जिला नरसिंहगढ़ से बगैर बताए चले गए थे । जिनकी पत्नी 4 साल पहले एक्सपायर हो गई थी। व्यक्ति की बेटी और दामाद  विदिशा से आ रहे हैं।नोट-इस पूरे घटनाक्रम में एक लड़की को उसके पिता 10 -12 साल बाद मिले लेकिन उसे इस बात की खुशी है कि मैंने अपने पिता को आखरी बार देखने की इच्छा रखी थी जो पुलिस के सहयोग से मुझे मिली है । जांच में सराहनीय योगदान  थाना प्रभारी सुबोध गौतम ,उनि कपिल नरवले,  सउनि जाकिर हूसेन, प्रधान आरक्षक सोदान चौहान एवं सैनिक बजे सिंह।