महाकुंभ 2025 मे जिस प्रकार से मिडिया सिर्फ अपनी T R P को बढ़ाने के लिए महाकुम्भ किया विषय वस्तु को न दिखा कर जो दिखा रहा है क्या वह 140 करोड़ के देश मे जोकि सनातनी संस्कृति का परिचायक है क्या यह अच्छा लगता है
मीडिया के हिसाब से अब तक कुम्भ का सार है
-
1, बड़ी आँखों वाली रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की
2, असामान्य हरकतें करता एक IITian बाबा
3, कास्मेटिक से फेस ग्लो करके भगवा वस्त्र पहनकर घूमती एक फैशन मॉडल
4, देश की सत्ता को ललकारता एक शंकराचार्य
5, किन्नर अखाड़ा
6, और स्टीव जॉब्स की विधवा का जुकाम
क्या किसी ने यह बताया की
* हज़ारों साल से कुंभ में लोगों की आस्था क्यों है
* 13 अखाड़ों के बनने की कहानी और उनकी विशिष्टता क्या है
* हिन्दू धर्म की अलग अलग पीठ और उनका महत्व क्या है
* शंकराचार्य के पद और अलग अलग शंकराचार्यों की कहानी क्या है
* हिन्दू धर्म की अलग अलग मान्यताएं,पंथ, सम्रदाय, शाखाएं क्या क्या है
* महाकुम्भ में होने वाले राजसी स्नान,कल्पवास का क्या खगोलीय,दार्शनिक तार्किक महत्व है
* या महाकुम्भ के हज़ारों पंडालों में इस बार किन विषयों पर चर्चा, ध्यान,साधना,विचार विमर्श चल रहा है
ये अध्ययन,चिंतन,मनन,
साधना का महान पर्व है
प्लीज इसे किसी की आँखों या डिग्री तक सीमित ना करें!


