बारिश से सोयाबीन की फसल बर्बाद
बारिश के चलते सड़ने लगी किसानों की सोयाबीन की फसल
किसानों के माथे पर चिंता की लकीर
देवास । किसानों का पीला सोना कहे जाने वाली सोयाबीन की फसल अब अधिक बारिश के चलते सड़ने लगी है,,
देवास जिले में कहीं किसानों की सोयाबीन की फसल खेतों में खड़ी हुई है तो कहीं किसानों की फसल खेतों में कटी हुई पड़ी हुई है लगातार बारिश के चलते फसल अब सड़ने लगी है जिसके कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है,,
जिले के किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से अब खेतों में रखी सोयाबीन की फसल अब सड़ने लगी है । जिससे जिले के किसानों की चिंता बड़ा दी है आसमान से आफत बनकर आई बारिश से कटाई के बाद रखी फसल सड़ने लगी है । वहीं खेतों में पड़ी सोयाबीन की फसल फिर से उगने लगी है । कुदरत के इस कर के सामने कर्ज में डूबा किसान बेबस नजर आ रहा है हम कीचड़ भरे रास्ते से निकलकर खेतों तक पहुंचे हमने देखा कि गांव में कहीं खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है । पानी में भीगने के कारण अब यहां सोयाबीन की फसल सड़ने लगी है किसानों के लिए सोयाबीन की फसल पूरे साल के लिए वरदान साबित होती है कहीं किसान ब्याज से पैसे लेकर इसकी बुवाई करते हैं अच्छी फसल होने पर अगली फसल का इंतजाम हो जाता है लेकिन अगर और बारिश हुई तो सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी और किसानों की हालत और चिंताजनक हो जाएगी
वही विपक्ष के लिए भी एक नया मुद्दा मिल जाएगा किसानों की आवाज उठाने के लिए और फिर से एक नई राजनीति शुरू हो जाएगी
जिले में कहीं जगह ऐसे हालत बताए जा रहे हैं कि जहां खेतों में पानी भरा हुआ है और सोयाबीन की फसल काटी हुई पड़ी है और ऊपर से बारिश भी थामने का नाम नहीं ले रही है । बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ती ही जा रही है ।
