Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के थाना कन्नौद में पदस्थ उप निरीक्षक का हार्ट् अटैक से निधन

  देवास पुलिस के लिये दुखद:घटना


थाना कन्नौद में पदस्‍थ उप निरीक्षक श्री भूपेन्द्र पटेल का आकस्मिक निधन ।

                श्री भूपेन्द्र पटेल पुलिस इकाई देवास अन्तर्गत दिनांक 02.09.1985 को आरक्षक के पद पर भर्ती होकर वर्तमान मे लगभग 02 वर्ष से उपनिरीक्षक के पद पर थाना कन्नौद में अपनी सेवाएं दे रहे थे । जिन्हें बीती रात दिल का दौरा पड़ने पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाया गया किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण उनका देहान्त हो गया । श्री भूपेन्द्र पटेल ने देवास जिले के विभिन्न थानों पर पदस्थ रहते हुए लगभग 39 वर्षो तक देवास पुलिस में अपनी सेवायें दी । उनके द्वारा पूर्व में ही अपनी मृत्यु उपरांत अपने नेत्रदान करने का प्रण लिया गया था । श्री भूपेन्द्र पटेल अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार व अपने बच्चों को छोड़कर गए जिनके प्रति पुलिस परिवार देवास अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है। श्री भूपेन्द्र पटेल के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,रक्षित निरीक्षक देवास श्री रंजीत ठाकुर,थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी,सुबेदार श्री आनंद कुमार व पुलिस परिवार के साथ अन्य गणमान्य नागरिको के द्वारा मुक्तिधाम में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।