अहमदाबाद (गुजरात): रिपोर्ट के मुताबिक सर्राफा व्यापारी के यहां से दो किलो के करीब सोना खरीदा गया और 1 करोड़ 30 लाख रुपिया 500 रुपिया के कैश नोट में दिए गए… इन नोटों पर गांधी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई है।
ठगी का अजब मामला
500 रुपये के नोट पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो, 2 किलो सोना लेकर ठग हुए रफूचक्कर, अहमदाबाद में एक ज्वेलर्स से कुछ लोगों ने 2 किलो से ज्यादा सोना लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा.
*दरअसल हुआ यूं कि यहां कुछ ठग 1 करोड़ 90 लाख रुपये कीमत का 2100 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए. इन ठगों ने जो रुपये ज्वेलर्स को दिये वे नकली थे,*
*जिनपर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का फोटा छपा हुआ था. ज्वेलर्स ने ये नोट देख माथा पकड़ लिया,*
*इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसने आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।*
