कृषि उपज मंडी देवास में ट्रेक्टर ट्रालियों पर रेडियम लगाने की कार्यवाही की गई
-------------
देवास 26 सितंबर 2024/ मंडी प्रांगण देवास में आने वाले ट्रेक्टर ट्रालियों और वाहनों में सुरक्षा तथा दुर्घटना को रोकने की दृष्टि से रेडियम लगाने की कार्यवाही मंडी प्रशासन द्वारा की गई। सचिव कृषि उपज मण्डी समिति देवास श्री आरके साकेत ने बताया कि वर्तमान में खरीब विपणन कार्ययोजना के सीजन पर मंडी प्रांगण देवास में औसतन 800 से 1000 ट्रेक्टर ट्राली/अन्य वाहनों के आने की संभावना है। ट्रेक्टर ट्राली में रेडियम लगाने की कार्यवाही मंडी प्रशासन देवास द्वारा निरन्तर की जायेगी। सचिव कृषि उपज मण्डी समिति देवास ने बताया कि अभिनव योजना "एमपी फार्मगेट एप" का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये कृषकों का पंजीयन किया गया।

