आबकारी विभाग ने देवास में संदिग्ध स्थानों पर कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किया
देवास 26 सितम्बर 2024/ जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन और विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने देवास शहर में संदिग्ध स्थान चंदाना, बांगर, अंबेडकर नगर एवं ढाबों, होटल पर सर्चिंग की। जिसमें 40 पाव देशी मदिरा,10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 400 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 44 हजार 800 रूपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डीपी सिंह,
विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



