राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग ने कलेक्ट्रेट में मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शिनी लगाई
------------
कलेक्टर श्री गुप्ता ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शिनी का किया अवलोकन
-------------
देवास 02 सितम्बर 2024/ राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत श्री अन्न/मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट में मोटे अनाज से बने व्यंजानों की प्रदर्शिनी लगाई। जिसमें बाजरे का खिचड़ा, भूट्टे का किस, मल्टीग्रेन इडली सांभर, ज्वार की राब, रागी का हलवा सहित मोटे अनाज से तैयार अन्य व्यंजनों की प्रदर्शिनी लगाई गई। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शिनी का अवलोकन किया और संबंधितों से व्यंजनों के संबंध में जानकारी भी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



