Type Here to Get Search Results !

सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान

 सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान





------------


सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने सेवानिवृत्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भविष्‍य की नई पारी की दी शुभकामनाएं


------------


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 01 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं को 01 लाख रूपये सम्‍मान निधि दी


--------------


     देवास 05 सितंबर 2024/ देवास जिले में 01 जुलाई 2023 के पश्चात सेवानिवृत्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।


मध्‍य प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर कार्य मुक्‍त करने के पश्‍चात उनके सेवाकाल के दौरान समुदाय को दी गई सेवाओं के सम्‍मान स्‍वरूप सेवामुक्‍त आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका को उपादान के रूप में कार्यकर्ताओं को 01 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं को 01 लाख रूपये सम्‍मान निधि श्री हिमांशु प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में दी गई। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रजापति ने सेवानिवृत्त आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भविष्‍य की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी गई।


     जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल द्वारा पुष्‍पहार पहनाकर शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सेवा मुक्‍त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्‍मान किया गया।  कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री संजय भारद्वाज, सहायक संचालक श्री लवनीत कोरी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं विभागीय अमला उपस्थित था।


कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक श्री संजय भारद्वाज एवं आभार व्‍यक्‍त सहायक संचालक श्री लवनीत कोरी द्वारा किया गया।