Type Here to Get Search Results !

देवास में दो पहिया वाहन से शराब बरामद

 आबाकारी विभाग के दल खटाम्बा में दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा जप्‍त कर एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार


------------


     देवास 27 सितम्बर 2024/ देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण और विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल ने वृत्त देवास(अ) में खटाम्बा में दो पहिया वाहन को रोककर समक्ष गवाह विधिवत तलाशी ली। जिसमें गाड़ी से 75 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। जो चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर बिना पास परमिट के परिवहन की जा रही थी, जो मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क का उलंघन होने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 85250 रूपए है।