Type Here to Get Search Results !

आबकारी विभाग ने वृत्त बागली के ग्राम दगड़ी में रिहायशी मकान से देशी/ विदेशी मदिरा जप्त कर, एक प्रकरण किया दर्ज

 आबकारी विभाग ने वृत्त बागली के ग्राम दगड़ी में रिहायशी मकान से  देशी/ विदेशी मदिरा जप्त कर, एक प्रकरण किया दर्ज

--------------

      देवास 28 अप्रैल 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर  कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता  एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा  मुखबिर की सुचना पर  वृत्त बागली(अ) के ग्राम दगड़ी में अनिल पिता ज्ञान सिंह  के रिहायसी मकान एवं किराना दुकान कीपंचान समक्ष विधिवत् तलाशी लेने पर प्लास्टिक की दो केनो मै जमीन में गड़े हुए, 80 पाव देशी प्लेन मदिरा, दो गत्ते की पेटियों में देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक पेटी में 50-50 पावभरे हुए। कुल 180 पाव देशी प्लेन मदिरा मात्रा 32.4 बल्क लीटर एवं  दो गत्ते की पेटियों में भरी हुई 48 केन बीयर लेमाउंट मात्रा 24 बल्क लीटर कुल मात्रा 56.4 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। प्रकरण में जप्त शुदा मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने के पर आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 18 हजार 360  रूपए है । आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।