Type Here to Get Search Results !

देवास नगरनिगम में जलविभाग चल रहा है ठेके पर उच्च अधिकारियों को नही है जानकारी

 देवास नगरनिगम का जलविभाग में बिना किसी के जानकारी के ठेके पर दे दिया गया है ओर सबसे बड़ी बात यह है कि नगरनिगम के उच्च अधिकारियों को पता ही नही है कि जलविभाग का कार्य करने का ठेका दे दिया गया है


इसमें भी काम तो नगरनिगम के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है लेकिन बिल प्रस्तुत कर के भुगतान ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों के द्वारा लिया जा रहा है गौरतलब है कि विगत दिनों में कई जगहों पर पाइप लाइन फुट गयी थी जिसमें मरम्मत का कार्य किया गया था लेकिन सामग्री व कार्य करने वाले नगर निगम के ही कर्मचारी थे

उज्जैन रोड स्थित पाइप लाइन के फुटने पर पता चला कि पाइप लाइन मध्यप्रदेश विद्दयुत मण्डल की गाड़ी से फूटी थी और गाड़ी वाले से ठेकेदार के लोगो ने 8000 रुपये का खर्च बता कर लिए गये है ओर वहाँ की मरम्मत का कार्य नगरनिगम के कर्मचारियों ने किया व सामग्री भी नगर निगम से ली गई थी

देवास की जनता को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है उसमें भी ठेकेदार के द्वारा कई अनियमिता की जा रही है क्लोरीन की जगह चुना  डाला जा रहा है और क्लोरीन इतनी घटिया क्वालिटी का है कि उससे लोगों को  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का होना लाजमी है घटियां स्तर के वाल्व व अन्य सामग्री लगाई जा रही है कही कही तो वाल्व को रिपेयर कर लगा रहे व बिल नये वाल्व का लिया जा रहा है यदि पेयजल के स्तर को नही सुधारा गया तो शहर में नागरिकों को किडनी सम्बन्धित परेशानी हो सकती है