मधुमक्खियों के हमले में पूर्व मंडी अध्यक्ष कैलाश पटेल की मौत
देवास - कन्नौद।हरणगांव थाना क्षेत्र के काकड़कुई गांव में खेत में चना भुजने के दौरान
मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले से खातेगांव के पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश पटेल (मीणा) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
घटना देवास जिले के खातेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले हरण गांव पुलिस थाना क्षेत्र के काकड़कुई गांव की है। यहां के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान जो कि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भी होने के साथ ही पूर्व मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं।
घटना इस प्रकार घाटी
------------------------------
सोमवार शुबह करीबन 11 बजे कैलाश पटेल साहब अपने खेत पर फसल देखने गए, उन्होंने अपने छोटे भाई रामसिंह पटेल के खेत से डालर चने उखाड़कर भूजे जिस जगह पर चने भुजे गये वही पर एक पीपल के वृक्ष में भंवरा मुहाल लगी थी। जैसे चने भुजने का धुआं पेड़ पर गया। मुहाल ने कैलाश पटेल साहब पर हमला कर दिया। जैसे तैसे पटेल साहब घटना स्थल से 200-300 फिट दूर आये तब पड़ोस में चने काट रहे बलराम मेहरा को सारी बात बताई तब बलराम ने उनके काकाजी सुंदरलाल और दीपक को बुलाया और बताया पटेल काकाजी को मुहाल ने काटा है ।उसी समय बलराम के पिता रामेश्वर मेहरा आये और पटेल साहब के शरीर से मधूमख्खी के कांटे निकाले एवं पटेल साहब के बड़े लड़के देवेन्द्र पटेल को फोन पर घटना की सुचना दी ,कुछ देर बाद देवेन्द्र पटेल पैदल आए फिर घर जाकर कार लेकर आए सभी की मदद से पटेल साहब को कार बिठाया और ले गए फिर देवेन्द्र पटेल ने उपचार कराने खातेगांव निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा कुछ समय बाद पटेल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। काकड़कुई के जीवन सिंह मीणा ने जैसा हमें बताया।
---------
फोटो कैलाश पटेल मृतक
फोटो; पीपल का वह पेड़
फोटो: खेत जहां पर पटेल ने चने भुजे थे।


