देवास जिले में पूर्ण रूप से भाजपा का कब्जा है व सांसद भी भाजपा के पांचों विधायक भाजपा के व देवास नगर निगम भी भाजपा की लेकिन उसके बाद भी शहर की पहचान देवास विकास प्राधिकरण की पांच मंजिला इमारत जो की देवास की पहचान है इसका हाल बेहाल हैं सभी मंजिलो के शौचालयो की हालत बदतर हो गई है जो भी एक बार उपयोग कर लेता है दोबारा वहाँ पर जाने से घबराता है।
ऐसी ही हालत चामुंडा काम्प्लेक्स के भूतल पर बने मूत्रालय की हो रही है दिनभर में इस स्थान पर हजारों पुरुष व महिलाओं का आना जाना होता है लेकिन इस गंदगी को कोई भी दूर करने का प्रयास नही किया जा रहा उससे लगी हुई कई पैथोलॉजी भी वहाँ पर है व शहर की प्राइम लोकेशन पर यहां पर आने जाने वालों को कोई भी सुलभ व्यवस्था प्राप्त नही हो रही।
शासन व प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए देखे वीडियो