Type Here to Get Search Results !

देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से संगठन की रायशुमारी


 


देवास- 

शाज़ापुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के लिए संगठन की राय सुमारी में सामने आए प्रमुखता से चार  नाम..

1- वर्तमान सांसद महेंद्र सिंह 

      सोलंकी

2- भाजपा नेता जिला 

      महामंत्री मनीष सोलंकी

3- पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा

4- भाजपा नेत्री रेखा रत्नाकर

     

संगठन की महत्त्वपूर्ण बैठक में राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी व प्रदेश उपाध्यक्ष लता वानखेड़े के समक्ष लोकसभा के जिम्मेदार पदाधिकारियो ने  रखी अपनी राय।

संगठन की राय सुमारी के आधार पर बीजेपी में तय होगा लोकसभा प्रत्याशी का नाम।

देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस 2009 को दोहराने का सोच रही थी कि कमलनाथ गुट के भाजपा में शामिल होने की खबर ने  सभी की हालत पतली कर दी थी लेकिन यह हो न सका इसका मलाल फूल छाप कांग्रेसीयो व पंजा छाप भाजपाइयों को हो रहा है

लेकिन देवास भाजपा में भी सभी कुछ ठीक नहीं है यहाँ पर लेटरबाजी काफी की गयी है जो कि भाजपा के लिए अच्छा नहीं है बताया जा रहा है कि कुछ लोगो के विधानसभा चुनाव में किया गया वचन है 

देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में पहली बार कोई संघी भाजपाई प्रत्याशी बनाया गया था जिसने अपने पहले ही चुनाव में रेकॉर्ड मतो से लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन सांसद बनने के बाद से ही सांसद जी ने क्षेत्र में आ रही सभी विधानसभा क्षेत्र में अपनी निधि से करोड़ो रूपये के कार्यों को किया गया है उनकी कट्टर हिंदूवादी छवि को लेकर कुछ लोगो को परेशानी हो सकती है लेकिन जन्ताजनार्दन उन्ही को पसन्द कर रही है खास तौर पर उनकी साफगोई जिसे भी जो कहना हो मुँह पर ही कह देते हैं और जो कार्य हो सकता है तो हाँ कह देते हैं नही तो मना कर देते है और तो ओर यदि कोई भी जरूरतमंद पहुंच जाता है तो उसे यदि कोई मदद नही कर पाते है तो वे स्वयं अपने जेब से उसकी मदद कर देते है उसकी पब्लिसिटी नही करते  यही उनको अन्य लोगों से भिन्न बताता है।

इनके पहले थावरचंद गहलोत सांसद थे,मनोहर ऊँटवाल जी थे तब सांसद जी के कार्यालय पर कोई भी भीड़ नही होती थी लेकिन अब सांसद कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के लोगो की भीड़ लगी रहती हैं बताया जाता है कि सांसद जी हो या नही हो उनका स्टाफ हर कोई आने जाने वाले व्यक्ति का व्यक्तिगत रूप से ख्याल रखता है व जिस भी कार्य के लिये वो आये है उसको पूरा करने का प्रयास करता है।