Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं

 जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं





------------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


-------------


देवास, 09 जनवरी 2024/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।


विद्युत बिल कम कराया जाये


     जनसुनवाई में अयूब पिता चांद खा निवासी देवास ने विद्युत बिल कम कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


फसल बीमा पॉलिसी की राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में श्री राम पिता भेरू सिंह निवासी शुक्रवास ने फसल बीमा पॉलिसी की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


पानी निकासी के लिए नाली बनाई जाये


     जनसुनवाई में ग्राम मानकुण्‍ड के निवासियों ने ग्राम में रोड के किनारे पानी निकासी के लिए नाली बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।