Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में अकबरपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह का हुआ आयोजन

 देवास जिले में अकबरपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह का हुआ आयोजन






-------------


     देवास, 09 जनवरी 2024/ एमपीसीडीएफ भोपाल से संबद्ध इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत संचालित अकबरपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हाटपीपल्या विधानसभा विधायक श्री मनोज चौधरी, अध्यक्ष इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित इंदौर श्री मोती सिंह पटेल की उपस्थित में आयोजित हुआ।


     कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा कर दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों द्वारा समिति के 300 सदस्यों को वर्ष 2009-10 से 2020-21 तक का कुल बोनस एवं लाभांश राशि रुपये तेरह लाख इक्यावन हजार तीन सौ पचपन का वितरण किया गया। सर्वाधिक बोनस श्री विनोद मनोहर सोलंकी को 92 हजार 613 रूपये, श्री लीलाधर रामचन्द्रजी को 23 हजार 273 रूपये, श्रीमती गणिबाई छतर सिंह को 20 हजार 847 रूपये प्राप्त हुआ।


     कार्यक्रम में हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी ने दुग्ध प्रदायक सदस्यों को बोनस वितरण करने के लिए बधाई देते हुए बताया की सरकार ने अपने घोषणापत्र में दुग्ध उत्पादक किसानो को एक लाख रुपये पशु क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देने का जो संकल्प लिया है, उसे शीघ्र प्रभावशील करेंगे। साथ ही उनके द्वारा अन्य राज्यों के समान दूध पर राशि पांच रुपये प्रति लीटर अनुदान दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे तथा इसे प्रभावशील करने के प्रयास करेंगे।


     कार्यक्रम में श्री संतोष जामलिया द्वारा समिति का प्रगति प्रतिवेदन सदस्यों के सामने रखा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास की डबल चौकी शाखा द्वारा दुग्ध समिति के 84 सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राशि रुपये इक्कीस लाख स्वीकृत किए गए है, कार्यक्रम में तीन दुग्ध उत्पादकों को स्वीकृत राशि के चेक शाखा प्रबंधक महोदय की उपस्थिति में दिए गए।


     सर्वप्रथम श्री भाटिया द्वारा अपने उद्बोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों से अवगत कराते हुए दुग्ध संघ द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरांत संचालक श्री रामेश्वर गुर्जर,संचालक श्री विक्रम मुकाती ने दुग्ध संघ की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।


     कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ दुर्वार ने बोनस वितरण के लिए दुग्ध समिति के संचालक मंडल एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया की दुग्ध उत्पादक किसान उच्च गुणवत्ता का दूध दुग्ध समिति के माध्यम से दुग्ध संघ को प्रदाय करें, साथ ही दुग्ध द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। कार्यक्रम में अध्यक्ष इंदौर सहकारी दुग्ध संघ श्री मोती सिंह पटेल ने सर्वप्रथम समिति के संचालक मंडल एवं कर्मचारियों को अच्छे संचालन के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए दुग्ध संघ द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की प्रायवेट व्यापारी दूध क्रय तो करता है पर किसी भी प्रकार की योजना का लाभ, बोनस नहीं देता है परंतु यहां पर सदस्यों को दुग्ध समिति तो बोनस देती ही है साथ में दुग्ध संघ भी अपने लाभ में से बोनस देता है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश पटेल, श्री राम सोनी ,डॉ चिरंजीव चौहान द्वारा भी संबोधित किया गया।


     कार्यक्रम में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के संचालक श्री रामेश्वर गुर्जर, श्री विक्रम मुकाती, श्री कृपाल सिंह सेंधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डॉ आरके दूर्वार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवास श्री मुकेश पटेल, सदस्य जिला पंचायत देवास श्री शिवम चौधरी, सरपंच अकबरपुर श्री मनोज पटेल, श्री राम सोनी, महाप्रबंधक डॉ चिरंजीव चौहान, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक श्री आरपीएस भाटिया कार्यक्रम में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के संचालक श्री रामेश्वर गुर्जर, श्री विक्रम मुकाती, श्री कृपाल सिंह सेंधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर सहकारी दुग्ध संघ डॉ आरके दूर्वार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवास श्री मुकेश पटेल, सदस्य जिला पंचायत देवास श्री शिवम चौधरी, सरपंच अकबरपुर श्री मनोज पटेल, श्री राम सोनी, महाप्रबंधक डॉ चिरंजीव चौहान, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक श्री आरपीएस भाटिया, पूर्व प्रबन्धक श्री जीएस जैन, समिति के सहायक पर्यवेक्षक श्री मुकेश बैरागी, क्षेत्र की दुग्ध समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं समिति ग्राम के दुग्ध उत्पादक सदस्य उपस्थित थे।  


     कार्यक्रम का संचालन श्री एस के जैन प्रबंधक क्षेत्र संचालन द्वारा किया गया एवं आभार श्री संतोष जामलिया द्वारा माना गया।