Type Here to Get Search Results !

जब पूजित अक्षत कलश पहुंचे वृद्धा आश्रम*

 *जब पूजित अक्षत कलश पहुंचे वृद्धा आश्रम*




देवास की गली-गली मोहल्ले मोहल्ले राममय होते जा रहे हैं, इसी क्रम में देवास के राजोदा रोड स्थित वृद्धाश्रम में जैसे ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पूजित अक्षत कलश लेकर पहुचें वहां उत्साह एवं उमंग का वातावरण बन गया। 

वृद्ध आश्रम के निवासरत वृद्धो ने कार्यकर्ताओं के साथ वृद्ध आश्रम के पूरे परिसर में पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा भी निकाली। इस अवसर पर उन्होंने मंगल गीत गए एवं ढोल की थाप पर नृत्य भी किया।

कुछ निवासरत वृद्ध इस अवसर पर अत्यंत भाव विभोर हो गए एवं कार्यकर्ताओं से कहने लगे कि "हम तो सोच ही रहे थे कि हमें पूजित अक्षत कलश के दर्शन लाभ होंगे की भी नहीं?"

वृद्धाश्रम के निवासरत वृद्धजन एवं स्टाफ ने संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजित अक्षत कलश की आरती की। 

संघ के कार्यकर्ताओं के वृद्ध आश्रम के निवासरतो को 22 जनवरी को श्री राम मिलकर प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण को देखने का आग्रह किया।


आगामी समय में कार्यकर्ता आमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत के साथ आमंत्रण पत्रक एवं राम मंदिर का चित्र भी वृद्धाश्रम जाएंगे।