Type Here to Get Search Results !

सामान्‍य प्रेक्षक सुश्री राजेश्‍वरी बी ने केन्‍द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम किया निरीक्षण



सामान्‍य प्रेक्षक सुश्री राजेश्‍वरी बी ने केन्‍द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम किया निरीक्षण




-------------


     देवास 03 नवम्‍बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले की विधानसभा देवास और हाटपीपल्‍या के लिए नियुक्‍त सामान्‍य प्रेक्षक सुश्री राजेश्‍वरी बी ने केन्‍द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम निरीक्षण किया। स्ट्रॉन्ग रूम में की गई आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं को देखा और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने मतदान सामग्री के वितरण और जमा करने संबंधी की गई व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। इलेक्‍शन सुपरवाईजर श्री मनीष श्रीवास्‍तव ने मतदान सामग्री के वितरण और जमा संबंधी प्‍लान से सामान्‍य प्रेक्षक सुश्री राजेश्‍वरी बी को अवगत कराया।