Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 08 प्रकरण किये दर्ज कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 05 लाख 78 हजार रुपए

 देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 08 प्रकरण किये दर्ज




कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 05 लाख 78 हजार रुपए




--------------


     देवास 03 नवम्‍बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा शुक्रवार को आबकारी वृत्त सोनकच्छ में कार्यवाही की जिसमें चलित भट्टियों को किया। कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 5600 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, लाहन को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 05 लाख 78 हजार रुपए है।


     कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, प्रेम यादव, डी पी सिंह, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, पुलिस उपनिरीक्षक आर.के. शर्मा, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, पुलिस मुख्य आरक्षक शांतिलाल,  आरक्षक संदीप और रघुराज, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जयसवाल, राजेश जोशी, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, अरविंद जिनवाल, आरक्षक निहाल, निकिता, वैशाली एवं नगर सैनिक अनिल, किशोर, केदार चौधरी शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।