Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के नागरिक विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम (07272-299776) पर कर सकते है शिकायत



देवास जिले के नागरिक विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम (07272-299776) पर कर सकते है शिकायत


------------

कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई

------------


    देवास 03 नवम्‍बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन–2023 में जिला स्‍तर पर प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण, आदर्श आचरण संहिता निगरानी तथा निर्वाचन संबंधी जानकारियां प्राप्‍त करने एवं संबंधित अधिकारी/शाखा को भेजने के लिए जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम दूरभाष नम्‍बर 07272-299776 का गठन किया गया है। विधानसभा निर्वाचन के लिए कोई भी व्‍यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्‍ट्रोल रूम पर दर्ज करा सकता है। कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।