बस स्टेण्ड पर हाईटेक सर्वसुविधायुक्त सुलभ कम्पलेक्स हुआ प्रारंभ
देवास। शहर के मुख्य बस स्टेण्ड पर यात्रियो व आस—पास के व्यवसाईयो के लिए 3 हजार 5 सौ स्क्वेयर फीट मे म.प्र. मे सबसे बडा तैयार हाईटेक सुविधायुक्त काम्लेक्स जिसमे दिव्यांगजनो एवं महिला एवं पुरूष प्रसाधन एवं स्नानागार प्रथक—प्रथक सुविधायुक्त एवं प्रथक चेंजिंग रूम एवं बच्चो के स्तनपान की सुविधा, माबाईल चार्जिंग पाईंट से सर्व सुविधायुक्त काम्पलेक्स का निरीक्षण महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल के द्वारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा के साथ किया गया। उल्लेखनिय है कि सभापति रवि जैन ने भी गत दिनो बस स्टेण्ड पर स्थित इस नये काम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया था। तत्समय सभापति श्री जैन एवं महापौर श्रीमती अग्रवाल से काम्लेक्स को शीघ्र प्रारंभ किये जाने की चर्चा भी की थी। महापौर द्वारा चर्चा को संज्ञान मे लेते हुए सर्वसुविधायुक्त कम्पलेक्स को जनता की सुविधाओ के लिए शुक्रवार 6 अक्टुबर को काम्पलेक्स का संचालन का कार्य प्रारंभ करवाया गया। काम्पलेक्स प्रारंभ के अवसर पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेनद्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नितीन आहूजा, निगम स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, ओमप्रकाश पथरोड, स्वच्छता मिशन से विशाल जोशी, अरूण तोमर, सुलभा संस्था प्रबंधक रविशंकर शर्मा, बिहारिसिह एवं बलवंतसिह आदि सहित व्यवसाई व स्वच्छता टीम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

