8 हितग्राहियो को 18 लाख की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से खातो मे डाली
देवास। 6 अक्टुबर शुक्रवार को म.प्र. भवन एवं कर्मकार मंडल के श्रमोदय आदर्श आईटीआई का लोकार्पण के अवसर पर मंडल की सनिर्माण सहायता योजना के हितग्राहियो को सिंगल क्लिक कर डीबीटी के माध्यम से हितलाभ वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा रविन्द्र भवन भोपाल से सीधा प्रसारण से किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रदेश की निकायो मे लाईव प्रसारण के साथ ही देवास नगर निगम मे भी मुख्यमंत्री के लाईव प्रसारण को देखा व सुना। इसी अन्तर्गत निगम सीमा क्षेत्र के 8 हितग्राहियो को मुख्यमंत्री के द्वारा 18 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डाली गई। इस अवसर पर निगम बैठक कक्ष मे 8 हितग्राहियो को अनुग्रह राशि के प्रमाण पत्रो का वितरण आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया लेबर आफीसर श्री अरोरा के साथ किया गया। इस अवसर पर विशाल जगताप, कपिल शर्मा सहित हितग्राही उपस्थित रहे।
