Type Here to Get Search Results !

विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके दायित्वों के संबंध में दिया प्रशिक्षण


विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके दायित्वों के संबंध में  दिया प्रशिक्षण  





------------

देवास 14 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को उत्कृष्ट विद्यालय देवास में  प्रशिक्षण  दिया गया। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। माइक्रो ऑब्जर्वर को  ईवीएम व वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। 

        प्रशिक्षण में शंकाओं का समाधान किया गया तथा निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें तथा निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार अपने-अपने क्षेत्र में कार्यवाही सुनिश्चित करें। यदि कोई कठिनाई तो प्रशिक्षण में ही उसका समाधान कर लें।

       भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा निर्वाचन-2023 कार्यक्रम अनुसार 21 अक्‍टूबर 2023 को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम ‍निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 30 अक्‍टूबर नियत की गई है। 31 अक्‍टूबर 2023 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 02 नवंबर 2023 नियत की गई है। 17 नवंबर 2023 को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 03 दिसंबर 2023 को कराई जाएगी।

      जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की सुविधा के लिए 1418 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 370 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में हैं। विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ में 290, देवास में 290, हाटपीपल्‍या 252, खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्‍द्र बनाये गये है।