क्या पुर्व विधायक राजेंद्र वर्मा को मनाने में सफल हुए वर्तमान भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर..?
ग्राम इकलेरा में माता मंदिर में वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर काम करने का बोला
बैठक में जिला अध्यक्ष, चुनाव संयोजक भी शामिल हुए
सोनकच्छ...( सौरभ पुरोहित)विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो गई है और सोनकच्छ विधानसभा से कांग्रेस भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा द्वारा सांवेर इंदौर के पुर्व विधायक राजेश सोनकर को टिकट देकर मैदान में उतारा है जबकि यहां से दो बार विधायक रहे राजेंद्र वर्मा अपना टिकट पक्का समझ रहे थे और क्षेत्र में लगातार घुम रहे थे लेकिन भाजपा के एक बड़े धड़े विरोध के चलते वर्मा का टिकट काट कर सोनकर को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। राजेंद्र वर्मा को टिकट नहीं मिलने से वर्मा समर्थकों द्वारा जमकर हंगामा किया था और वर्मा के समर्थन में सैकड़ों वर्मा समर्थक भोपाल पार्टी कार्यालय भी गए थे और वर्मा को टिकट देने की मांग की थी लेकिन पार्टी व संगठन ने वर्मा को दरकिनार करते हुए राजेश सोनकर को भाजपा प्रत्याशी बनाएं रखा। जहां टिकट घोषित होने के बाद सोनकर लगातार क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से मिल जनसमपर्क कर रहे हैं वहीं राजेंद्र वर्मा और उनके समर्थकों द्वारा सोनकर से दूरी बना रखी थी। इसी बात को लेकर राजेश सोनकर एक बार राजेंद्र वर्मा से व्यक्तिगत रूप से मिले भी उसके बाद भी वर्मा क्षेत्र में नहीं दिखे। कुछ दिन पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और जिला चुनाव संयोजक बहादुर मुकाती द्वारा राजेंद्र वर्मा से मुलाकात की थी उसके बाद शनिवार को वर्मा द्वारा अपने समर्थकों के साथ ग्राम इकलेरा में माता मंदिर में बैठक की और चुनाव में पार्टी के लिए काम करने की बात अपने समर्थकों से कहीं इस अवसर पर जिलाध्यक्ष खंडेलवाल एवं संयोजक मुकाती भी उपस्थित थे।
अब बात यह है कि क्या वास्तव में वर्मा और सोनकर के बीच कोई मतभेद नहीं है और राजेन्द्र वर्मा उनको जिताने के लिए खुलकर काम करेंगे।
जबकि सोनकर अभी क्षेत्र को, क्षेत्र की जनता को और खुद के साथ घुम रहे नेताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

