देवास जिले में ग्राम दीपगांव मे वायरल डेंगू के आउट ब्रैक के बाद स्थिति नियंत्रण में
-------------
जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे कर रही है निगरानी
--------------
देवास, 05 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि देवास जिले के खातेगावं ब्लाक के ग्राम दीपगांव मे वायरल फीवर और फिर डेंगू का आउट ब्रैक के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी रख रही है। मंगलवार को आई 69 सैंपल की रिपोर्ट में 04 व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिले। जिसमे ग्राम दीपगांव के 02 व्यक्ति और ग्राम गुराडिया के 02 व्यक्ति शामिल है। इस वर्ष देवास जिले में जनवरी से अब तक 321 सैंपल की जांच में डेंगू के 24 मरीज पाये गये। सीएमएचओ डॉ उईके कहा कि डेंगू बुखार के लक्षणों में तेज बुखार, शरीर पर दाने, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कुछ गंभीर मामलों में रक्तस्राव और सदमा होता है, जो जीवन के लिए खतरा हो सकता है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण हो तो चिकित्सक को दिखाए।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि दुबे, वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक इन्दौर उज्जैन संभाग डॉ सी एस शर्मा एवं एपिडेमियोलेजिस्ट डॉ कर्तव्य तिवारी ग्राम दीपगांव पहुंच कर लोगो से मिले। डेंगू संक्रमण में नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य टीम को दिए। उन्होंने कहा की ग्रामीण साफ-सफाई और डेंगू के संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे है। डेंगू संक्रमित व्यक्ति सभी ठीक है, उन्हे चिकित्सकीय निगरानी में सिविल अस्पताल खातेगांव में मच्छर धानी युक्त डेंगू वार्ड में उपचार दिया जा रहा उपचार।
देवास जिले के किसी भी ग्राम में वायरल फीवर की सूचना पर स्वास्थ्य अमला तत्काल कार्यवाही कर रहा है। कैम्प लगाकर मरीजों की जांच की जारी रही है। फीवर वाले मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जिला अस्पताल में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की जांच करवायी जा रही है। साथ ही ग्राम में फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे और टेमोफास का छिड़काव करवाया जा रहा।


