देवास जिले में विमुक्त समुदाय की योजनाओं का लाभ दिलाने बागली में आयोजित हुआ शिविर, 551 आवेदन हुए प्राप्त
-------------
शिविर खातेगोंव में 06 सितम्बर, टोंकखुर्द में 08 सितम्बर और देवास में 11 सितम्बर को
-----------
देवास, 05 सितम्बर 2023/ देवास जिले में विमुक्त समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकास खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकरी ने बताया कि विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदास से संबंधी योजनाओं के लिए बागली में शिविर लगाया गया। शिविर में 551 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 510 जाति प्रमाण पत्र, 38 बीपीएल में नाम जोड़ने के लिए तथा आवास के लिए 03 आवेदन प्राप्त हुए।
पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अधिकरी ने बताया कि विमुक्त समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर खातेगोंव में 06 सितम्बर, टोंकखुर्द में 08 सितम्बर और देवास में 11 सितम्बर को आयोजित होंगे।

