2018 की हारी हुई सीटों पर उम्मीदवार हुए घोषित
मध्य प्रदेश में भाजपा ने अब तक 78 सीटों की घोषणा की है, उसमें से 75 सीटों पर भाजपा 2018 में चुनाव हारी थी।
78 में 3 सीटे जो भाजपा जीती थी:
- नरसिंहपुर
- सीधी
- और मैहर
इन तीनों सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिए हैं।तो समझा जा सकता है कि भाजपा ने उन सभी नेताओं के चेहरों पर परेशानी ला दी है जोकि मध्यप्रदेश में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर अपने आकाओं के दम पर टिकट लाने की बात कर रहे थे
अब उनको अपने आकाओं के लिए चुनाव में कार्य करना होगा अमित शाह के इस दाँव ने भाजपा सहित कांग्रेस को भी मुश्किल में डाल दिया है इसका साइड इफेक्ट कांग्रेस को भी अब अपने भूले बिसरे नेताओं को याद करना पड़ सकता है जो कांग्रेस खुद को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्रायविंग सीट पर बैठा हुआ समझ रही थी उसको अचानक ब्रेक लगाना पड़ गया है ।
