प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर देवेंद्र सिंह पवार ने शुरू किया लोअर टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग का कार्य
------------
शासन की योजना से आत्मनिर्भर बनने पर श्री पवार प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
--------
देवास 08 सितम्बर 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। देवास के पं. रविशंकर शुक्ला नगर के रहने वाले श्री देवेंद्र सिंह पवार ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। योजना का लाभ मिलने से उन्होंने लोअर एवं टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग का कार्य शुरू किया। लोअर टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग ईकाई प्रांरभ होने से श्री पवार काफी प्रसन्न है।
हितग्राही श्री देवेंद्र सिंह पवार ने बताया कि लोअर एवं टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग का कार्य प्रारंभ करना चाह रहे थे। इसी बीच उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिली। इस संबंध में उन्होंने कार्यालय में संपर्क किया। जिस पर उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।
वे बताते हैं कि ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर केनरा बैंक देवास में प्रेषित किया। केनरा बैंक देवास से 8 लाख रूपये का लोअर एवं टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग के लिए स्वीकृत किया गया। उन्होंने शिवाय कलेक्शन के नाम से नूतन नगर देवास में लोअर एवं टी-शर्ट मैन्युफेक्चरिंग निर्माण ईकाई प्रारंभ की। वे बताते हैं कि उनके द्वारा 06 व्यक्तियों को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। श्री पवार योजना का लाभ मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
