Type Here to Get Search Results !

आयुक्त ने किया शिप्रा डैम एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

 आयुक्त ने किया शिप्रा डैम एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण



देवास। लगातार बारिश के दौर में भी नगर निगम के अमले ने जल-जमाव वाले क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य किया है। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा स्वयं रविवार को शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों का हाल जानने के लिए अपने दल के साथ निकले। उन्होंने न केवल जल जमाव वाले क्षेत्र, बल्कि शिप्रा डैम पर पहुंचकर भी निरीक्षण किया। 

अायुक्त श्री कसेरा शिप्रा डैम पर पहुंचे। यहां उन्होंने निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को पानी के फ्लो की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। शिप्रा में पानी बढ़ने के बाद गत दिवस डैम के 8 गेट खोले जा चुके हैं। आयुक्त ने इसके बाद शहर के विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलजमाव ना हो इसके लिए पानी की निकासी पर ध्यान दे। आयुक्त ने नगर निगम कंट्रोल रूम में पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से शिकायतों के बारे में जानकारी ली।