Type Here to Get Search Results !

सभी आमजन व विशिष्ट लोगो को निशुल्क गणेश प्रतिमा भेंट की

 आमजन को निशुल्क गणेश प्रतिमा भेंट की 










देवास। इटावा स्थित मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला में तैयार गणेश प्रतिमाओं को आमजन को निशुल्क बांटने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिध्दी विनायक संस्था बालगढ़ के संयोजक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह छोटू, हिम्मत सिंह चावड़ा, संस्था मित्राय के नयन कानूनगो, मनीष डांगी उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक आदित्य दुबे ने बताया कि विगत दिनों से कार्यशाला में तैयार प्रतिमा को पर्यावरण के प्रति जन जागरण एवं जागृति हेतु विशिष्टजनों को प्रतिमाएं भेंट करने का अभियान चलाया जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधान जिला न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा,  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक संजय शुक्ला, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, बैंक नोट प्रेस सीजीएम एस महापात्रा, डिप्टी कमांडेंट के सी सूर्यवंशी, , शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, कोतवाली टीआई दीपक यादव, सिविल लाइन टी आई अजय चानना, सहित कई विशिष्ट जन व प्रतिनिधियों को प्रतिमाएं भेंट की गई। कार्यशाला में तैयार प्रतिमाओं को आमजनों को भी भेंट किया जाता है। इस हेतु आज से प्रतिमाएं आम जनों को भेंट करना प्रारंभ की गई है। जिससे कि अधिक से अधिक घरों में गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा की स्थापना हो एवं प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित सीमाओं के उपयोग को जहां तक संभव हो रोका जा सके व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं। आज दिन भर में 200 से अधिक प्रतिमाएं आमजन को भेंट की गई है एवं सभी से निवेदन किया गया है कि वह अपने जीवन में अन्य कार्याे में भी इको फ्रेंडली जीवन पद्धति अपनाने का प्रयास करें ।