Type Here to Get Search Results !

जिला जेल में बंदी कैदियों द्वारा बनाए गए मिट्टी की श्रीगणेश प्रतिमा कलेक्टर श्री गुप्ता को जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने की भेंट

 जिला जेल में बंदी कैदियों द्वारा बनाए गए मिट्टी की श्रीगणेश प्रतिमा


कलेक्टर श्री गुप्ता को जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने की भेंट


--------

देवास 18 सितम्बर 2023/ जिला जेल में बंदी कैदियों द्वारा चंद्रयान थीम पर मिट्टी की श्रीगणेशजी की प्रतिमा बनाई गई। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने कैदियों द्वारा बनाई गई प्रतिमा को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को भेंट की। जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने कैदियों द्वारा करीब ढाई सौ से अधिक मिट्टी की श्रीगणेशजी प्रतिमा बनाई गई है जो की विभिन्न विभागों को भेंट की गई है। साथ ही जेल के बाहर एक स्टॉल भी लगाया गया है ताकि लोग मिट्टी की प्रतिमा खरीद सकें