Type Here to Get Search Results !

सीइओ जिला पंचायत श्री प्रजापति की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक संपन्न

 सीइओ जिला पंचायत श्री प्रजापति की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक संपन्न



------------

    देवास 18 सितम्बर 2023/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रोफेसर डॉ एसपीएस राणा, प्रोफेसर श्री विजय वर्मा, श्री संजय बारोलिया, सुश्री स्मिता रावल, श्री अमित जायसवाल, किराना व्यापारी दुग्ध संघ, ऑटोडील, लोहा व्यापारी, होटल रेस्टोरेंट, मिठाई संघ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री, डी मार्ट, कपड़ा व्यापारी संघ सहित अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है कि मतदान शत-प्रतिशत हों। यदि हम सभी अभी से प्रयास करें  तो हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर पर तो प्रयास कर रहा है कि मतदाताओं में जागरूकता का संचार हो, लेकिन यदि आप सभी अपनी सक्रितया से इसमें सहयोग करें तो आगामी विधानसभा निर्वाचन में हम बहुत बड़ी उपलब्धी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति ने कहा कि आप सभी सहयोगी बनें। इसके लिए अपने प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लेक्स, पोस्टर एवं बैनर को लगाएं।