“खेलेंगे हम जीतेगा एमपी टॉर्च रैली” के देवास में प्रवेश के दौरान हुआ स्वागत
विधायक श्रीमती पवार को दल प्रभारी ने सौंपी बैटन रिले टार्च
------------
देवास 18 सितम्बर 2023 / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर प्रदेश में ’’खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’’ का आयोजन प्रदेश के युवा खिलाडि़यों के लिए किया जा रहा है। जिसकी बैटन रिले टार्च को देवास में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार को भोपाल से आये दल प्रभारी श्री प्रकाश राठौर तथा श्री तौफीक खान ने सौंपा। श्रीमती पवार ने देवास जिले के खिलाड़ियों को सौंप बैटन टार्च को आगे बढ़ाया। विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते उपस्थित थें।
बैटन टार्च रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंची जहॉ पर देवास विकास प्राधिकारण अध्यक्ष श्री राजेश यादव तथा अध्यक्ष प्रगति एथलेटिक्स क्लब श्री मनोज राजानी ने स्वागत किया एवं ग्रहण किया। बैटन टार्च रैली प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर भोपाल पहुंचेगी।
इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, बबलु वर्मा, सुधीर टोप्पो, रवि गिरजापुरकर, अभय श्रीवास, आतिश माली, राजीव चौहान, आदर्श त्रिपाठी, रोहित गुप्ता, अर्जुन सिंह, जितेन्द्र गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, जया बघेल, युनुस खान, रेणु सिंह, अजिम शेख, राहुल वर्मा, पंकज वर्मा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी गण एवं खिलाड़ी गण उपस्थित थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा एवं आभार जावेद पठान युवा समन्वयक ने माना।

