Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे को बताई अपनी समस्याएं




-----------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


------------


     देवास, 12 सितम्‍बर 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में दुर्गा बाई पति मायाराम निवासी ब्राहम्‍णखेडा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


भूमि का पट्टा जाये


     जनसुनवाई में गोविंद पिता बाबुलाल निवासी चापडा ने शासकीय अधिपत्‍य वाली भूमि का पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


मुआवजा राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में राधाबाई पति हरीराम निवासी रामनगर ने रोड निर्माण में मकान आने से बाकी की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


फसलों की मुआवजा राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में बशीर खान पिता इस्‍माईल खान ने फसलों की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्‍टर श्री फुलपगारे ने संबंधित विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।