देवास विकासखंड में ’’खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023’’ अंतर्गत एथलेटिक्स ट्रायल का हुआ आयोजन
-------------
विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय ‘’खेलो एमपी यूथ गेम्स’’ में करेंगे सहभागिता
------------
देवास 12 सितम्बर 2023/ खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने उद्देश्य से प्रारम्भ की गई ’’खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’’ के अन्तर्गत कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में एथेलटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें देवास विकासखंड के शासकीय/अशासकीय विद्यालय एवं ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स में सहभागिता करेंगे।
बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड में प्रथम शुभम राठौर, 200 मीटर में नितिन वर्मा, 400 मीटर में मयंक तामोड़, 800 मीटर में विश्वास परमार, 1500 मीटर में गिरीराज कुमावत, 3000 मीटर में अभिषेक प्रजापत प्रथम रहें। शाटपुट में अरूण बडोलिया, डिस्क थ्रो में लवेश, जेवलिन में अरूण गोयल, लम्बी में कुद कृष्णा प्रजापत, हाईजम्प में कृष्णा सिंह विजेता रहें।
बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड में प्रथम शुमन पटेल, 200 मीटर में बेबी सिंह, 400 मीटर में रूपाली मालवीया, 800 मीटर में मुस्कान राजपूत, 500 मीटर में खुशबू प्रजापति, 3000 मीटर में लक्ष्मी पर्वत प्रथम रही। शाटपुट में पुष्पा ठाकुर, डिस्क थ्रो में तमन्ना बोडाना, जेवलिन में निशा सहानी, लम्बी कुद में सुमिता धोलपुरिया, हाईजम्प में सोनम बाखलीवाल विजेता रही।
इस अवसर पर सीआईएसएफ बीएनपी कमांडेन्ट श्री रतन सिंह, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, जिला एवं कार्पोरेशन एथलेटिक्स के सचिव श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री अनुपम टोप्पो, शिक्षा विभाग से श्री हेमन्त दलवी, श्री अभिमन्यु यादव, श्री एचएल जाट, श्री पंकज वर्मा, श्री विजय वर्मा, मुख्य प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र गोस्वामी, श्री अजय राठौर, श्री आकाश, श्री सलीम शेख, श्री राजेश बराना उपस्थित थे।

