प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर देवास के श्री नासिर बने आत्म निर्भर
------------
आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद
-------------
देवास 22 सितंबर 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। देवास के श्री नासिर अली पिता शाकीर अली ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया है। श्री नासिर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर साउण्ड एंड लाईट डेकोरेशन का कार्य शुरू किया है। आज वे अन्य 05 नागरिकों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। योजना का लाभ मिलने एवं आत्म निर्भर बनने पर श्री नासिर काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर हितग्राही श्री नासिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्री नासिर को दी गई। ऑनलाइन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मण्डी गेट में प्रेषित किया गया। बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 08 लाख रूपये का ऋण साउण्ड एंड लाईट डेकोरेशन कार्य के लिए स्वीकृत किया गया। योजना का लाभ मिलने एवं आत्मनिर्भर बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।
