शासकीय आईटीआई हाटपीपल्या, कांटाफोड और कन्नौद का औचक निरीक्षण कर कलेक्टर श्री गुप्ता ने छात्रों से जानी समस्याएं
जवाहर नवोदय विद्यालय कांटाफोड का किया निरीक्षण, छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी
------------
नवोदय विद्यालय में बैठक लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश
-------------
चन्द्रेकशर बांध का निरीक्षण कर रोड़ की मरम्मत के दिये निर्देश
------------
देवास, 22 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शासकीय आईटीआई हाटपीपल्या, कांटाफोड और कन्नौद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने छात्रों से चर्चा की और समस्याएं जानी। शासकीय आईटीआई हाटपीपल्या के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर परिषद को आईटीआई हाटपीपल्या में बोर करने के संबंध में निर्देश दिये। आईटीआई हाटपीपल्या में निरीक्षण के दौरान सिलाई मशीन की रिपेरिंग और रॉ मटेरियल की मांग की गई। आईटीआई हाटपीपल्या में कलेक्टर श्री गुप्ता ने छात्रावास का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये।
शासकीय आईटीआई कांटाफोड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी विभाग को बाउंड्री वॉल बनाने तथा डब्ल्यूआरडी विभाग को रोड़ की मरम्मत कराने संबंधी निर्देश दिये। शासकीय आईटीआई कांटाफोड में दो सुरक्षाकर्मी की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिये। शासकीय आईटीआई कन्नौद के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम कन्नौद को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड हटाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने चन्द्रेकशर बांध का निरीक्षण कर डब्ल्यूआरडी को चन्द्रकेशर बांध रोड़ की मरम्मत करवाने संबंधी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय कांटाफोड का निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्रों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका अवलोकन भी कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के संबंध में प्रेजेंटटेंशन के माध्यम से जानकारी दी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक दो माह में एक कैम्प का आयोजन करें। शिक्षा विभाग आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालय के बच्चों को शामिल करें। एमपीईबी विभाग को निर्देश दिये कि विद्यालय में विद्युत के लिए औद्योगिक फीडर से आपूर्ति संबंधी पत्र लिखे। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिये कि भवन की जांच कर समिति को ऐस्टीमेट भेजे। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क के दोनों ओर बोर्ड लगाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि विद्यालय में भोजनालय के लिए एफसीआई से गेंहूं, चावल, दाल और चीनी की आपूर्ति के लिए प्रमुख सचिव फूड को पत्र लिखे। विद्याल में जल आपूर्ति के लिए हैंडपंप लगाने के लिए पीएचई विभाग सर्वे करें। विद्यालय में सड़क, विद्युत केबल और सीवर लाइन के लिए नगर निगम टीम भेजकर ऐस्टीमेट बनाये। विद्यालय में सोलर लाइट, सोलर वाटर हीटर कार्य और हाल बनाने का कार्य सीएसआर मद से कार्य करवाये। इस दौरान एसडीएम कन्नौद श्री अभिषेक सिंह, आईटीआई नोडल अधिकारी श्री अशोक रावल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





