Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कृषि विस्‍तार सुधार कार्यक्रम(आत्‍मा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्‍न

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कृषि विस्‍तार सुधार कार्यक्रम(आत्‍मा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्‍न



-----------


आत्‍मा द्वारा किये गये नवाचार, भौतिक एवं वित्‍तीय लक्ष्‍य व पूर्ति की दी गई जानकारी ----------


     देवास 12 सितम्बर 2023/ कृषि विस्‍तार सुधार कार्यक्रम(आत्‍मा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, उप संचालक कृषि(आत्‍मा) श्रीमती नीलम चौहान सहित कृषि विभाग के अन्‍य अधिकारी एवं गवर्निंग बोर्ड के सदस्‍य उपस्थित थे।


     बैठक में 2022-23 एवं 2023-24 के भौतिक एवं वित्तिय लक्ष्‍य का अनुमोदन किया गया। भौतिक एवं वित्‍तीय लक्ष्‍य व पूर्ति की जानकारी दी गई। आत्‍मा के नवाचार घटक अंतर्गत फसलों के लिए सूक्ष्‍म पोशक तत्‍व, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, स्‍प्रेयर एवं फर्टीलाइजर ब्रॉडकास्‍टर, मीस्‍ट ब्‍लोवर, सोलर नेपसेक स्‍प्रेयर, अश्‍वगंधा एवं चिया सीड की खेती के प्रस्‍ताव पर अनुमोदन किया गया। प्राकृतिक खेती के लिए जिले से 500 किसानों का चयन किया गया। जिसमें देवास से 85, टोंकखुर्द के 80, सोनकच्‍छ के 80, बागली के 85, कन्‍नौद के 85 और खातेगांव के 85 किसानों का चयन किया गया।


     कृषि आदान विक्रेताओं के लिए संचालित 48 सप्‍ताह का डिप्‍लोमा इन एग्रीकल्‍चरल एक्‍स्‍टेंशन सर्विसेस फॉर इनपुट डीलर(देसी) डिप्‍लोमा कोर्स का अनुमोदन किया गया। कोर्स करने के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिससे कृषि संबंधी दवाईयों की दुकान खोल सकते है।


     बैठक में बताया गया कि आत्‍मा द्वारा जिले में और जिले के बाहर किसानों और स्‍टॉफ के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आत्‍मा द्वारा प्रदर्शनी, किसान मेला और संगोष्‍ठी, सभी विकासखण्‍डों में खेत पाठशाला और कृषक, कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कृ‍षक समूहों का गठन किया गया। आत्‍मा द्वारा विकासखण्‍ड और जिला स्‍तरीय कृ‍षक पुरस्‍कार दिये जाते है।